पलिया कलां (खीरी) दिनांक: 24 जुलाई 2026 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक खीरी, ख्याति गर्ग के निर्देशन में चोरी के अपराधों पर रोकथाम एवं अपराधियों की धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत, अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) के पर्यवेक्षण, क्षेत्राधिकारी पलिया के मार्गदर्शन तथा प्रभारी निरीक्षक पलिया के नेतृत्व में थाना पलिया पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0 214/26 धारा 303(2) बीएनएस का मात्र 24 घंटे के भीतर सफल अनावरण करते हुए चोरी के सामान (पानी निकालने वाला इंजन) सहित 02 शातिर अभियुक्तों को नियमानुसार गिरफ्तार किया गया है। बरामदगी के आधार पर मामले में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई है। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम कानूनी कार्रवाई करते हुए उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने हेतु भेजा जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण:
1. दारा सिंह उर्फ तोता सिंह पुत्र स्व. जस्सा सिंह उम्र लगभग 19 वर्ष निवासी ग्राम मुसाफिर नगर थाना पलिया जनपद खीरी।
2. गुलशन पुत्र स्व. रामगोपाल उम्र लगभग 20 वर्ष निवासी ग्राम मुसाफिर नगर थाना पलिया जनपद खीरी। बरामदगी: