पलिया कलां ( खीरी) बजाज हिन्दुस्थान शुगर लिमिटेड चीनी मिल पलिया एवं गन्ना विकास परिषद पलिया परिक्षेत्र के गन्ना किसान के लिए 63 कॉलम प्रारूप पर ग्रामस्तरीय सर्वे एवं सट्टा प्रदर्शन का कार्य शुरू हो गया है प्रदर्शन का कार्य दिनांक 20.07.2026 से प्रारम्भ होकर दिनांक 30.08.2026 तक कार्यक्रम के अनुसार प्रत्येक ग्राम में किया जायेगा जिसमें राजस्व गाटा संख्या वार, अंश वार कृषि भूमि, प्रजातिवार गन्ना क्षेत्रफल , कृषक द्वारा पिछले 05 वर्ष में चीनी मिल को किया गया गन्ना आपूर्ति, कृषक का बेसिक कोटा, बैंक खाता संख्या, मोबाईल नम्बर, आधार संख्या , गन्ना सट्टा इत्यादि का विवरण गन्ना किसानों को दिखाया जायेगा और यदि किसी कृषक को किसी प्रकार की आपत्ति है तो प्रदर्शन करने वाले कर्मचारी को लिखित पत्र देकर मौके पर ही समाधान करा लिया जाएगा साथ ही नए अथवा वारिस सदस्य बनने के इच्छुक गन्ना कृषक अपना आधार नम्बर की छाया प्रति, मोबाईल नम्बर, बैंक खाता संख्या की छाया प्रति , अपना फोटो ग्राफ, व घोषणा पत्र के साथ ऑन लाईन आवेदन करके प्रदर्शन स्थल पर की संबंधित कर्मचारी से अपना पंजीकरण अधिकतम 30 सितंबर 2026 तक करा लेंगे जिससे कि उनको इस पेराई सत्र में चीनी मिल को गन्ना आपूर्ति की सुविधा प्राप्त हो सके। सामाजिक सुरक्षा योजना के अंतर्गत प्रधान मंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना व अटल पेंशन योजना के प्रीमियम तथा अन्य सामयिक जानकारी भी गन्ना कृषक प्राप्त कर सकते हैं।