(ओमप्रकाश ‘सुमन’)

पलिया कलां (खीरी)भारतीय शिक्षा समिति उत्तर प्रदेश के निर्देशन में संचालित ‘विद्यालय दर्शन योजना’ के अंतर्गत मंगलवार को विद्या भारती विद्यालय सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, पलिया कलां खीरी में विद्यालय दर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि लालता प्रसाद – एम.एस.सी भौतिकी शिक्षाविद, सामाजिक कार्यकर्ता एवं माननीय अवधेश गुप्ता -पूर्व अभियंता जिला संघचालक लखीमपुर द्वारा वंदना सभा में माँ सरस्वती, ॐ,और भारत माता के चित्रों के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पुष्पार्चन के साथ हुआ। इसके पश्चात अतिथियों ने पूरे विद्यालय परिसर का दर्शन किया।निरीक्षण के मध्य कक्षा-कक्ष, प्रयोगशाला, लैब परिसर, पुस्तकालय, छात्रों की वेशभूषा, वंदना सभा, अचार्यो की परसपर सहयोग की भावना अनुशासन एवं स्वच्छता का बारीकी से दर्शन किया गया। साथ ही विद्यालय में संचालित छात्र संसद, कन्या भारती, मातृ भारती एवं पूर्व छात्र परिषद की गतिविधियों एवं कार्यों की भी समीक्षा की गई। अतिथियों ने विद्यालय की व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए आवश्यक सुझाव दिए।
भैया-बहिनों के अवकाश के पश्चात सभी आचार्य बंधु-भगिनी के साथ विशेष बैठक आयोजित की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए माननीय लालता प्रसाद ने कहा कि _”विद्यालय केवल किताबों का ज्ञान नहीं देता, बल्कि जीवन जीने के संस्कार और नैतिक मूल्य भी सिखाता है। स्कूल की एक जैसी यूनिफॉर्म अमीर-गरीब का भेद मिटाकर समानता का संदेश देती है।”_
अवधेश गुप्ता ने कहा कि _”गुरुओं का मार्गदर्शन छात्र के जीवन को सही दिशा देकर उसे एक अच्छा इंसान बनाता है।”
विद्यालय के अध्यक्ष श्री चाँद कुमार जैन जी ने सभी का आभार ज्ञापित करते हुए कहा कि विद्यालय निरंतर प्रगति के मार्ग पर बढ़ता रहे यही महावीर स्वामी जी से हमारी कामना है ।
प्रधानाचार्य सुनील सिंह ने कहा _”जहाँ सुमति तहँ संपति नाना, जहाँ कुमति तहँ विपति निदाना। हमारे विचार ही जीवन की सफलता और असफलता का आधार हैं।”इस अवसर पर विद्यालय के अध्यक्ष श्री चाँद कुमार जैन कोषाध्यक्ष राजीव गुप्ता , पलिया नगर कार्यवाह अभिषेक शुक्ला , मातृ भारती अध्यक्ष श्रीमती गुड़िया तिवारी, उपाध्यक्षश्रीमती सुमन मौर्या सहित समस्त आचार्य बंधु-भगिनी उपस्थित रहीं।प्रधानाचार्य ने अतिथियों का स्वागत कर विद्यालय की शैक्षिक उपलब्धियों एवं आगामी योजनाओं से अवगत कराया। इस कार्यक्रम मे मुख्य रूप से रवीन्द्र मौर्य श् मनोज , नरेंद्र , विकास उपस्थित रहे l
Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *