पलिया कलां (खीरी)वैश्य समाज के विधानसभा अध्यक्ष पवित्र प्रकाश गुप्ता नगर अध्यक्ष संजय गुप्ता व महामंत्री धीरज गुप्ता ने साथियों के साथ होनहार बेटी के घर पहुंचकर मोमेंटो देकर किया सम्मान।
नीट एग्जाम ऑल इंडिया में रिया गुप्ता ने हासिल की 16 हजारवीं रैंक।
लहरों से डरकर नौका पार नहीं होती।
कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती।
पलिया की होनहार बिटिया रिया गुप्ता ने हरिवंश राय बच्चन की इन पंक्तियों को बिल्कुल सही साबित कर दिखाया। काफी समय पूर्व बेहतर इलाज के अभाव में पिता की मृत्यु के बाद विषम परिस्थितियों ने होनहार बेटी की मां गीता गुप्त ने कड़ी मेहनत की और बेटी को इस लायक बनाया जो वह चाहती थी। पिता की बीमारी में बेहतर इलाज ना मिल पाने के दौरान ही इस बेटी ने यह सोच लिया था कि वह एक दिन डॉक्टर बनेगी और जो उसके और उसके परिवार के साथ हुआ वह दूसरों के साथ नहीं होने देगी। चार बार लगातार नीट का एग्जाम देने के बाद जब बेटी को उसके मन मुताबिक मंजिल नहीं मिली तो भी वह घबराई नहीं और लगातार उसे प्रयास में लगी रही। आखिरकार वह दिन भी आ गया जब बेटी ने पांचवीं बार फिर प्रयास किया और वह इस प्रयास में आखिरकार सफल हो गई। बेटी की सफलता की खबर आते ही मां सहित परिजनों की आंख खुशी के आंसुओं से छलक उठीं। होनहार बेटी के घर अब बधाई और शुभकामनाएं देने वालों का डाटा लगा हुआ है।
बता दें कि पलिया शहर के मोहल्ला काकूपुरियान निवासी हरीश गुप्ता का ब्लड कैंसर से जूझते हुए निधन हो गया था। पिता हरीश गुप्ता की मौत के बाद सहारा बनी मां गीता गुप्ता ने अल्प व्यवस्था में बेटी रिया गुप्ता की शिक्षा जारी रखी। मां से हौसला मिलने के बाद बेटी रिया गुप्ता ने अपनी कड़ी मेहनत लगन से रात दिन पढ़ाई की। लगातार चार कोशिशें के बाद पांचवी कोशिश में रिया ने वह कर दिखाया जिसकी उम्मीद उसके परिजन कर रहे थे। विषम परिस्थितियों में भी बेटी और उसकी मां के हौसले की शहर वासी जमकर सराहना कर रहे हैं। होनहार बेटी के घर शुभकामनाएं देने वालों का ताता लगा हुआ है। इसी कम में पलिया वैश्य समाज के विधानसभा अध्यक्ष व सभासद पवित्र प्रकाश गुप्ता, नगर अध्यक्ष संजय गुप्ता, महामंत्री धीरज गुप्ता, वैश्य समाज के कोषाध्यक्ष रितेश अग्रवाल व शैलेन्द्र श्रीवास्तव हैप्पी आदि समाज के सदस्य व पदाधिकारी होनहार बेटी रिया गुप्ता के घर पहुंचे और मोमेंटो देते हुए बिटिया और उनके परिजनों को शुभकामनाएं देकर उज्जवल भविष्य की कामना की।