(ओमप्रकाश ‘सुमन’)

पलिया कलां (खीरी)आज दिनांक 14.07.2026 को भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) द्वारा पुलिस सैलरी पैकेज बीमा योजना के अंतर्गत दिवंगत आरक्षी श्री रमेशचंद्र शुक्ला की पत्नी श्रीमती रेनू शुक्ला को ₹1,00,00,000 (एक करोड़ रुपये) का बीमा चेक प्रदान किया गया। आरक्षी रमेशचंद्र शुक्ला थाना गोला में नियुक्त थे, दिनांक 30.06.2025 को सरकारी कार्य हेतु जाते समय सड़क दुर्घटना में गम्भीर रूप से घायल हुए थे, जिनकी दौराने ईलाज 01.07.2025 को मृत्यु हो गयी थी । इनकी पत्नी श्रीमती रेनू शुक्ला को पुलिस सैलरी पैकेज बीमा योजना के अन्तर्गत एसबीआई द्वारा एक करोड़ रुपये अनुकम्पा धनराशि का चेक डॉ. ख्याति गर्ग, पुलिस अधीक्षक खीरी द्वारा श्रीमती रेनू शुक्ला को प्रदान किया गया ।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक खीरी डॉ. ख्याति गर्ग एवं अपर पुलिस अधीक्षक अमित कुमार राय तथा भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के क्षेत्रीय प्रबंधक धीरज कुमार सिंह, मुख्य शाखा प्रबंधक एसबीआई खीरी सौरभ पाण्डेय आदि उपस्थित रहे। पुलिस अधीक्षक डॉ. ख्याति गर्ग ने दिवंगत आरक्षी रमेशचंद्र शुक्ला के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि पुलिस सैलरी पैकेज के अंतर्गत उपलब्ध बीमा सुरक्षा पुलिस कर्मियों एवं उनके परिवारों को कठिन समय में आर्थिक संबल प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *