पलिया कलां(खीरी) आज दिनांक 11 07 026 को सायं 1700 बजे थाना पलिया क्षेत्र के शिव भक्तों के साथ श्रावण मास में कावड़ी यात्रा के दृष्टिगत पुलिस क्षेत्र अधिकारी जितेंद्र सिंह परिहार की अध्यक्षता में गोष्ठी की गई। शिव भक्तों के सुरक्षार्थ आवश्यक बातों को बताया गया।1 दो ट्रॉली एक साथ जोड़ कर ट्रॉली के ऊपरी किनारों पर बैठ कर यात्रा न करें।
2 रोड पर अपने बाएं तरफ से कतार बद्ध हो कर कतार/ शिव भक्तों के भीड़ के किनारों पर दोनों तरफ रस्सियां लगा कर सुरक्षित रहते हुए यात्रा करें।
3 जल भरते समय गहराई वाले जल स्थान में न जाएं।4 ट्रैक्टर और ट्रॉली के जुड़ने वाले स्थान एंगल पर न बैठे।
5 डीजे को अत्यंत अधिक आवाज में न बजाये,अधिक ऊंचाई वाले डीजे को साथ में लेकर न चलें अन्यथा एक्सीडेंट की संभावना हो सकती है।6 भक्ति पूर्ण गानों को बजायें।
7 यात्रा के दौरान नशा इत्यादि न करें वाहन को तेज गति में न चलाएं।8 किसी भी आवश्यक आवश्यकता के दृष्टिगत पुलिस की सूचित करें।