(ओमप्रकाश ‘सुमन’)
पलिया कलां (खीरी)दिनांक 07.07.2026 को 39वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल, पलिया की सीमा चौकी मिर्चीया द्वारा अपने कार्यक्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम रानी नगर स्थित प्राथमिक विद्यालय में छात्र-छात्राओं को सेना एवं अर्द्धसैनिक बलों में भर्ती होकर राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित करने हेतु जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कार्यक्रम के दौरान सीमा चौकी मिर्चीया के कार्मिकों ने छात्र-छात्राओं को भारतीय सेना, सशस्त्र सीमा बल तथा अन्य अर्द्धसैनिक बलों में रोजगार के अवसरों, भर्ती प्रक्रिया, शारीरिक दक्षता, शैक्षिक योग्यता एवं चयन प्रक्रिया के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की । साथ ही नियमित अध्ययन, शारीरिक व्यायाम, अनुशासित जीवनशैली तथा आत्मविश्वास के साथ अपने लक्ष्य की प्राप्ति हेतु निरंतर प्रयास करने के लिए प्रेरित किया गया । बल कार्मिकों ने बताया कि वर्तमान समय में महिलाओं की भागीदारी देश की सुरक्षा एवं राष्ट्र निर्माण में निरंतर बढ़ रही है तथा युवतियों के लिए सुरक्षा बलों में उत्कृष्ट करियर के अनेक अवसर उपलब्ध हैं । उन्होंने छात्राओं से आह्वान किया कि वे शिक्षा के साथ-साथ शारीरिक फिटनेस पर विशेष ध्यान दें तथा अपने सपनों को साकार करने के लिए दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़ें ।
Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *