( ओमप्रकाश ‘सुमन’)

पलिया कलां (खीरी) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक खीरी, डॉ0 ख्याति गर्ग के निर्देशन में जनपद में वांछित/वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी, अपराध की रोकथाम एवं अवैध शस्त्रों की बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत सफलता हाथ लगी है। अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) खीरी एवं क्षेत्राधिकारी पलिया के कुशल पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष सम्पूर्णानगर के नेतृत्व में दिनांक 29.06.2026 को सम्पूर्णानगर पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान DSP फार्म की तरफ जाने वाले खड़ंजे पर (ग्राम मंहगापुर) से एक अभियुक्त को अवैध असलहे के साथ गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के पास से एक अदद अवैध तमंचा 12 बोर और एक अदद जिंदा कारतूस 12 बोर बरामद किया गया है। उक्त गिरफ्तारी के संबंध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 95/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गई है।गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:जसवन्त कुमार पुत्र सालिकराम निवासी ग्राम पढुआ, थाना सम्पूर्णानगर, जनपद लखीमपुर खीरी।
बरामदगी का विवरण:
01 अदद अवैध तमंचा (12 बोर) 01 अदद जिन्दा कारतूस (12 बोर) पुलिस टीम:1. उ0नि0 हरिनाथपाल2. का0 पुष्पेन्द्र सिंह 3. का0 अशरा खान ।
Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *