







(ओमप्रकाश ‘सुमन’)
पलिया कलां (खीरी)दुधवा नेशनल पार्क का पर्यटन सत्र 2025- 2006 30 जून को पूर्ण रूप से पर्यटकों के लिए बंद कर दिया जाएगा ।इस बार हर पर्यटक को दुधवा नेशनल पार्क के जंगली जानवरों ने जमकर झलक दिखाई तो एक साथ में कई बाघ दिखे।
इसका मूल कारण यह भी कहा जा सकता है कि पर्याप्त मात्रा में पानी के अभाव के कारण जंगली जानवर इधर-उधर भटक जाते थे ।पर इस बार क्षेत्र में वन्य पशुओं को पीने के लिए क्षेत्र में,76 वाटरहोल बनाए गए हैं जो सौर ऊर्जा से ऑटोमेटिक रूप से संचालित होते हैं।इसलिए पानी बराबर भरा रहता है क्षेत्र में 08 गैंडे भी स्वच्छंद विचरण कर रहे हैं। वाटर हॉल पार्क में भी इस बार पर्यटकों को गैंडों भी दिखाएं दिए हैं ।इस सत्र ने पर्यटकों को बहुत आकर्षित किया है और अगले सप्ताह में इससे ज्यादा भी पर्यटक आएंगे। पर्यटकों को वन्य पशुओं की झलक दिखलाने के लिए दुधवा पार्क की अधिकारी और कर्मचारी भी पूर्णतः अपने कार्य में सफल हो रहे हैं ।
