
(ओमप्रकाश ‘सुमन’)
पलिया कलां (खीरी) गोला गोकर्णनाथ ( खीरी) राजेन्द्र गिरि स्टेडियम में चल रहे बजाज हिन्दुस्थान शुगर लिमिटेड के सेन्ट्रल जोन की क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच गोला -पलिया के मध्य खेला गया।
राजेन्द्र गिरि स्टेडियम में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मेच गोला -पलिया के मध्य खेला गया ,जिसमें गोला की टीम ने टास जीत कर पहले फील्डिंग करने का निर्णय लिया । पलिया ने बैंटिंग करते हुए निर्धारित ओवर में 61 रन बनाए , लक्ष्य का पीछा करते हुए गोला की टीम ने निर्धारित 12 ओवर से पहले 8 वें ओवर में जीत हासिल कर मैच को समाप्त कर दिया। इस तरह गोला की टीम ने फाइनल मैच की विजय हासिल की। इस तरह गोला टीम ने चार मैच खेले जिसमें से तीन मैच जीत कर ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया । गोला टीम से मैंन आफ द मैच दिव्य प्रताप सिंह को दिया गया तथा मैन आफ द सीरीज भी दिव्य प्रताप सिंह को दिया गया।
पलिया टीम को उप विजेता की ट्रॉफी भेंट की गई।
मैच प्रारम्भ होने से पहले गोला चीनी मिल के यूनिट हेड ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया तथा विजेता व उपविजेता टीम को यूनिट हेड राकेश यादव ने ट्रॉफी प्रदान की।
इसके उपरांत मुख्य अतिथि ने बरखेड़ा टीम के खिलाड़ी रामकृष्ण पटेल को बेस्ट बॉलर का पुरस्कार दिया गया, खंभार खेड़ा टीम के खिलाड़ी जितेंद्र पांडे को हैट्रिक बॉलर का पुरस्कार दिया गया, मकसूदपुर टीम के खिलाड़ी कैलाश कुमार को सेंचुरी अचीवमेंट पुरस्कार दिया गया एवं दोनों टीमों के सभी खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया । क्रिकेट टूर्नामेंट में अंपायर जीशान खान एवं मदन मोहन द्वारा मैच खिलाया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि उपाध्यक्ष/यूनिट हेड राकेश यादव, एचआर हेड अजीत तिवारी, राहुल मिश्रा, जी एन सिंह, अखिलेश सिंह, विनय शंकर चौबे, चेतराम बघेल, डी के सचान, एन एस नायर, मनोज मिश्रा, शिव सिंह बजेठा, हरिश्चंद्र जोशी, तनवीर अहमद, अमरीक सिंह, अजय पांडे, गोपाल जायसवाल, शुभम शर्मा, सत्यम त्रिपाठी, गौरव मालिक, पवन कुमार, शैलेंद्र शाह, गिरजा शंकर, योगेंद्र कुमार, अमित तिवारी अभिषेक, शोभन औदिच्य उपस्थित रहे।
