(ओमप्रकाश ‘सुमन’)

पलिया कलां (खीरी) गोला गोकर्णनाथ ( खीरी) राजेन्द्र गिरि स्टेडियम में चल रहे बजाज हिन्दुस्थान शुगर लिमिटेड के सेन्ट्रल जोन की क्रिकेट टूर्नामेंट के तीसरे दिन गोला – बरखेड़ा,पलिया -बरखेड़ा, -मकसूदापुर – खंभारखेडा, के मध्य खेला गया।
राजेन्द्र गिरि स्टेडियम में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट के तीसरे दिन गोला व बरखेड़ा के मध्य खेला गया ,जिसमें बरखेड़ा ने टास जीत कर पहले बल्लेबाजी करते निर्धारित 12 ओवर में 65 रन बनाए , लक्ष्य का पीछा करते हुए गोला टीम ने निर्धारित ओवर से पहले 9 ओवर में जीत हासिल कर मैच को समाप्त कर दिया।इस तरह गोला की टीम ने विजय हासिल की। गोला टीम से मैंन आफ द मैच दिब्य प्रताप को दिया गया।
तीसरे दिन का दूसरा मैच पलिया व बरखेड़ा के मध्य खेला गया जिसमें पलिया ने टास जीतकर कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवर में 126 रन बनाए। बरखेडा टीम ने 92 रन बना कर आल आउट हो गयी,इस तरह पलिया ने 34 रनों जीत हासिल कर ली। पलिया टीम के खिलाड़ी रजनीश चौहान को मैंन आफ द मैच घोषित किया गया।
तीसरा मैच मकसूदापुर व खंभारखेडा के मध्य खेला गया जिसमें मकसूदापुर ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 12 ओवर के सापेक्ष में मात्र 10ओवर में 66 बना कर आल आउट हो गई। वहीं खंभारखेडा की टीम ने मात्र 9.3 ओवर में जीत हासिल कर ली।इस मैच में खंभारखेडा टीम के खिलाड़ी जितेन्द्र पांडेय ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए एक ओवर में 4 विकेट लिए जबकि मैच के दौरान टोटल 6 विकेट लिए।इस तरह जितेन्द्र पांडेय को मैंन आफ द मैच घोषित किया गया।
इस मौके पर मुख्य रूप से जी एन सिंह , धर्मेंद्र सचान,सेन्ट्रल जोन के मीडिया प्रभारी सतीश श्रीवास्तव, चेतराम बघेल,विनय शंकर चौवें,गोपाल जायसवाल, तनवीर अहमद,शुभम् शर्मा,सत्यम त्रिपाठी,खैरुलवारा कादिर ,तरुण मिश्रा , शैलेन्द्र शाह,गिरजा शंकर उपस्थित रहे।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed