(ओमप्रकाश ‘सुमन’)

पलिया कलां (खीरी) नोडल ने परखी निर्माण परियोजना, गुणवत्ता और समयबद्धता पर दिया जोर
नोडल अधिकारी मिनिस्ती एस ने डीएम, सीडीओ, एडीएम संग शनिवार को राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय छाउछ में निर्माणाधीन ऑडिटोरियम, कॉमन हॉल, स्टाफ रूम तथा टाइप-2 के आठ आवासीय भवनों की परियोजना का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान कार्य की प्रगति, गुणवत्ता, निर्धारित समयसीमा के अनुरूप निर्माण कार्यों की समीक्षा की, संबंधित को जरूरी दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बताया कि उप्र स्टेट कंस्ट्रक्शन एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड द्वारा लगभग 631.76 लाख रुपये की लागत से परियोजना का निर्माण कराया जा रहा है। अबतक लगभग 236 लाख रुपये की वित्तीय प्रगति दर्ज की जा चुकी है, जबकि निर्माण कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है।

नोडल ने निर्माण स्थल पर पहुंचकर विभिन्न कार्यों का बारीकी से निरीक्षण किया और तकनीकी अधिकारियों से परियोजना की प्रगति की जानकारी ली। कहा कि शासन की प्राथमिकता है कि निर्माण कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण ढंग से समय पर पूर्ण हों, जिससे विद्यार्थियों, कर्मचारियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकें। उन्होंने कार्यदायी संस्था को निर्देशित किया कि निर्माण की गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता न किया जाए। सुरक्षा मानकों का विशेष ध्यान रखा जाए। साथ ही परियोजना को तय समयसीमा में पूरा कर उपयोग के लिए उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *