(ओमप्रकाश ‘सुमन’)

पलिया कलां (खीरी) लखीमपुर खीरी। जनपद में जनगणना 2027 के अंतर्गत चल रहा मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य निर्धारित समय से पांच दिन पूर्व ही सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिया गया। यह कार्य 22 मई से 20 जून 2026 तक निर्धारित था, जिसे 15 जून 2026 को ही पूरा कर प्रशासन ने एक महत्वपूर्ण उपलब्धि अपने नाम दर्ज की।

जिलाधिकारी/प्रमुख जनगणना अधिकारी अंजनी कुमार सिंह एवं अपर जिलाधिकारी/जिला जनगणना अधिकारीनरेंद्र बहादुर सिंह के कुशल नेतृत्व, मार्गदर्शन एवं सतत निगरानी में यह कार्य तय समय से पहले संपन्न हुआ। जनपद स्तर पर जनगणना कार्य को गति देने में जनगणना सेल की सक्रिय भूमिका रही, वहीं उपजिलाधिकारियों, चार्ज अधिकारियों, फील्ड ट्रेनर्स, सुपरवाइजरों एवं प्रगणकों की टीमों ने समन्वय के साथ दायित्वों का निर्वहन किया।

पूरे अभियान के दौरान फील्ड स्तर पर कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग की गई तथा निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप कार्य को आगे बढ़ाया गया, जिसके परिणामस्वरूप कार्य समय से पहले पूर्ण हो सका। प्रशासनिक स्तर पर बेहतर समन्वय और प्रभावी प्रबंधन इस सफलता की मुख्य वजह रहा।

कार्य के सफल समापन पर जनगणना सेल के कार्मिकों द्वारा जिलाधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी का अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर डीएम एवं एडीएम ने सभी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं फील्ड स्टाफ को बधाई देते हुए उनके प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि टीमवर्क, अनुशासन एवं समर्पण का परिणाम है, जिसे पूरे जनपद के लिए गर्व का विषय बताया।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *