(ओमप्रकाश ‘सुमन’)

पलिया कलां (खीरी) थाना खीरी पर आयोजित ‘थाना समाधान दिवस’ में आज जिलाधिकारी खीरी अंजनी सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक खीरी डॉ0 ख्याति गर्ग ने पहुंचकर जनता की समस्याओं को सुना। अधिकारियों ने मौके पर आए फरियादियों की शिकायतों का संज्ञान लेते हुए संबंधित विभागों को उनके त्वरित निस्तारण के आदेश दिए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक खीरी, डॉ0 ख्याति गर्ग ने पुलिस कर्मियों को हिदायत दी कि थानों पर आने वाले हर फरियादी के साथ संवेदनशीलता से व्यवहार किया जाए। शिकायतों को लंबित रखने वाले कर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। समाधान दिवस में आए कई मामलों का मौके पर ही निस्तारण किया गया, जबकि बाकी मामलों के लिए अधिकारियों को स्थलीय निरीक्षण कर जल्द रिपोर्ट सौंपने को कहा गया है।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed