(ओमप्रकाश ‘सुमन’)
पलिया कलां(खीरी) दिनांक 04 जून 2026 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक खीरी, डॉ0 ख्याति गर्ग के कुशल नेतृत्व एवं निर्देशन में “विवेचनाओं के निस्तारण” को लेकर एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत लंबित विवेचनाओं के साथ-साथ नवीन प्राप्त विवेचनाओं का भी तेजी से निस्तारण हेतु लगातार अर्दली रूम किया जा रहा है। इस अभियान के परिणामस्वरूप दिनांक 06.02.2026 से 31.05.2026 ( लगभग 4 माह ) के दौरान खीरी पुलिस ने विवेचना निस्तारण में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। कुल 5673 विवेचनाओं में से 4017 विवेचनाओं का सफलतापूर्वक निस्तारण मात्र चार माह में कर लिया गया है, जो 71% से अधिक निस्तारण दर दर्शाता है।विस्तृत आंकड़े निम्नानुसार हैं:
क्र.सं.- विवरण- संख्या
1.दिनांक 06.02.2026 से पूर्व लंबित विवेचनाओं की संख्या- 2015
2.दिनांक 06.02.2026 से 31.05.2026 तक प्राप्त नई विवेचनाओं की संख्या- 3658।
3.कुल योग- 5673 ।
4.उक्त अवधि के दौरान निस्तारित कुल विवेचनाओं की संख्या- 4017 ।
5.शेष लंबित (पेंडिंग) विवेचनाओं की संख्या- 1656 ।
“यह अभियान भविष्य में भी निरंतर जारी रहेगा ताकि जनपद खीरी में लंबित विवेचनाओं को और कम किया जा सके तथा आमजन को शीघ्र न्याय उपलब्ध कराया जा सके।“
