(ओमप्रकाश ‘सुमन’)

पलिया कलां (खीरी) संपूर्णानगर क्षेत्र की अच्छी तस्वीर पेश करने वाले तथा समस्याओं को उठाने वाले यू ट्यूबर्स को संपूर्णानगर रत्न एवं आइकन ऑफ़ एशिया से सम्मानित समाजसेवी डा. आई ए ख़ान ने सम्मानित किया और कहा कि आजकल सोशल मीडिया का उपयोग लगभग प्रत्येक व्यक्ति करता है इसलिए क्षेत्र के हर व्यक्ति एवं यू ट्यूबर्स की ज़िम्मेदारी है कि संपूर्णानगर क्षेत्र की अच्छी तस्वीर देश और दुनिया के सामने रक्खी जाए और अपने क्षेत्र की समस्याओं से कैसे निपटा जाए, युवाओं को नशे से कैसे दूर रखा जाए तथा अपने क्षेत्र को और सुंदर कैसे बनाया जाए आदि विषयों पर चर्चा की।
सम्मानित होने वाले यू ट्यूबर्स रमेश कुमार होंडो, मोहित कुमार सिंह, अनिकेत विश्वकर्मा, प्रिंस चीमा, रितेश शर्मा, राज गौतम, क़ासिम सिद्दीकी, राज सिंह, सद्दाम हुसैन, अदनान, दीक्षा सिंह, नेहा कुशवाहा, अंजलि कुशवाहा, पीयूष ठाकुर, अमित गुप्ता, विशाल मिश्रा आदि थे।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *