

(ओमप्रकाश ‘सुमन’)
पलिया कलां (खीरी) जिलाधिकारी खीरी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक खीरी द्वारा जिला कारागार खीरी का निरीक्षण किया गया; कारागार में बनने वाले भोजन की गुणवत्ता का निरीक्षण कर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जिलाधिकारी खीरी, अंजनी कुमार सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक खीरी, डॉ0 ख्याति गर्ग द्वारा दिनांक 31.05.2026 को जिला कारागार खीरी का निरीक्षण किया गया। इस दौरान सम्पूर्ण कारागार परिसर का भ्रमण कर पुरुष बैरक, महिला बैरक, मेस, अस्पताल आदि तथा बन्दियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं, कारागार की साफ-सफाई तथा अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया एवं कारागार परिसर में साफ-सफाई बनाये रखने के संबंध में निर्देश दिए गए । सभी बैरकों में प्रवेश करके गहनता के साथ जांच-पड़ताल किया गया। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत जेल अधीक्षक जिला कारागार खीरी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान बंदियों से संवाद कर उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं की जानकारी भी प्राप्त की गई तथा उनके त्वरित एवं नियमानुसार निस्तारण के निर्देश दिए गए। साथ ही महोदया द्वारा जिला कारागार में बन्दियों को दिए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता का निरीक्षण कर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
