(ओमप्रकाश ‘सुमन’)

पलिया कलां (खीरी) भीषण गर्मी एवं हीटवेव से आमजन को राहत प्रदान करने हेतु नगर पालिका परिषद पलिया कलां-खीरी द्वारा जनहित में विशेष पहल करते हुए रैनबसेरा के समीप, लोक निर्माण विभाग कार्यालय के सामने अस्थायी कूलिंग पॉइंट का निर्माण कराया जा रहा है।इसी क्रम में आज पालिकाध्यक्ष लक्ष्मी देवी गुप्ता द्वारा उक्त अस्थायी कूलिंग पॉइंट का शिलान्यास किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि लगातार बढ़ते तापमान एवं हीटवेव को देखते हुए नगर पालिका आमजन की सुविधा एवं स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए निरंतर प्रयासरत है। कूलिंग पॉइंट के माध्यम से राहगीरों, श्रमिकों एवं जरूरतमंद लोगों को गर्मी से राहत मिल सकेगी तथा उन्हें ठंडा पेयजल एवं विश्राम की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।पालिकाध्यक्ष ने बताया कि नगर क्षेत्र में जनसुविधाओं को बढ़ाने के उद्देश्य से ऐसे जनहितकारी कार्य आगे भी जारी रहेंगे। इस अवसर पर पालिका के अधिकारी, कर्मचारी एवं स्थानीय गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *