पलिया कलां (खीरी)प्रताप नारायण मिश्र स्मारक सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, चंदन चौकी, खीरीमेंCATC 211 एनसीसी कैम्प का चौथा दिन।संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर (CATC-211) के चौथे दिन कैडेट्स के लिए विशेष प्रशिक्षण एवं शैक्षणिक गतिविधियों का आयोजन किया गया। दिन की शुरुआत प्रातःकालीन योग सत्र से की गई, जिसमें कैडेट्स को योग के विभिन्न आसनों, प्राणायाम एवं मानसिक एकाग्रता के अभ्यास का प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इस सत्र का उद्देश्य कैडेट्स के शारीरिक एवं मानसिक विकास को सुदृढ़ करना रहा।इसके पश्चात SSB की 3वीं वाहिनी के जवानों द्वारा पोस्ट का दौरा कराया गया। और इस दौरे के दौरान कैडेट्स को नेपाल सीमा क्षेत्र का भ्रमण कराया गया, जहाँ उन्हें सीमावर्ती क्षेत्रों की भौगोलिक, सामरिक एवं सांस्कृतिक जानकारी दी गई। इस भ्रमण ने कैडेट्स को सीमा सुरक्षा एवं राष्ट्रीय सुरक्षा के महत्व को समझने का अवसर प्रदान किया।शिविर अधिकारियों ने बताया कि इस प्रकार की गतिविधियाँ कैडेट्स में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन एवं राष्ट्रभक्ति की भावना को और अधिक मजबूत करती हैं।