
(ओमप्रकाश ‘सुमन’)
पलिया कलां (खीरी)दुधवा टाइगर रिजर्व प्रभाग, पलिया-खीरी बेशकीमती वृक्षों एवं वन्य जीवों की बाहुल्यता के दृष्टिकोण से अति संवेदनशील है। तदनुसार इसकी सुरक्षा हेतु विशेषकर मानसून सत्र में बेहतर पेट्रोलिंग/मानीटरिंग एवं मानव वन्य जीव संघर्ष जैसी स्थितियों से निपटने एवं रेस्क्यू आपरेशन में महत्वपूर्ण योगदान के लिए यहां 25 राजकीय हांथी हैं, जिनकी देखरेक हेतु महावत, चाराकटर एवं अन्य कर्मचारी तैनात हैं। राजकीय हांथी किसी बीमीरी से ग्रसित होने के चलते उनके संक्रमण के साथ कर्मचारियों में संक्रमण फैलने की संभावनाओं के दृष्टिगत राजकीय हांथियों की सुरक्षा के साथ-साथ उनकी देखरेख कर रहे कार्मिकों की सुरक्षा के दृष्टि से उनका स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित कराये जाने हेतु मुख्य चिकित्साधिकारी, लखीमपुर खीरी से आग्रह किया गया था। उनके स्तर से नामित चिकित्साधिकारी, प्रमोद रावत के नेतृत्व एवं अंकित दीक्षित के साथ चिकित्सकीय टीम द्वारा कार्मिकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, विशेषकर टी0बी0 जैसी संवेदनशील बीमारियों के लक्षण एवं अन्य आवश्यक बीमारियों का परीक्षण किया गया। यह स्वास्थ्य शिविर, जगदीश आर0 उपनिदेशक, दुधवा टाइगर रिजर्व प्रभाग, पलिया-खीरी के निर्देशन में श्री महावीर सिंह, वन्य जीव प्रतिपालक, दुधवा एवं दीपक कुमार पाण्डेय, उप प्रभागीय वनाधिकारी, बेलरायां, पशु चिकित्सक, डॉ0 मोहम्मद तलहा, फार्मासिस्ट, संदीप कुमार, सुरेन्द्र कुमार, उप क्षेत्रीय वन अधिकारी की उपस्थिति में आयोजित कराया गया। परीक्षण के दौरान दक्षिण सोनारीपुर रेंज के साथ-साथ बेलरायां एवं पर्यटन रेंज का राजकीय हांथियों से संबंधित स्टाफ उपस्थित रहा।
