(ओमप्रकाश ‘सुमन’)

पलिया कलां (खीरी ) मोहम्मदी -पसगवां मार्ग पर शनिवार को सीओ की गाड़ी से बाइक सवार मामा-भांजे की टक्कर हो गई। हादसे में दोनों की मौत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी की दोनों युवक 3 फीट हवा में उछलकर रोड पर जा गिरे। जिससे मामा की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं भांजे ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। दोनों रिश्तेदारी में जा रहे थे।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और दोनों युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

वहीं सीओ की गाड़ी का भी अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है। घटना की सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहम्मदी ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

वहीं गंभीर रूप से घायल जय राम की हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद शाहजहांपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया, लेकिन इलाज के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया। इसके बाद हादसे में मरने वालों की संख्या दो हो गई।

जानकारी के मुताबिक, मृतक रामअवतार पुत्र चेतराम निवासी आनाये अपने भांजे जय राम के साथ बाइक से रिश्तेदारी में मगरेना गांव जा रहे थे। शनिवार दोपहर करीब 12:30 बजे जब वे कंधरापुर गांव के पास पहुंचे, तभी मोहम्मदी की तरफ से पसगवां की ओर जा रही सीओ पुलिस की सरकारी गाड़ी से उनकी बाइक टकरा गई।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *