



(ओमप्रकाश ‘सुमन’)
पलिया कलां (खीरी) प्रताप नारायण मिश्र स्मारक सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, चंदन चौकी, खीरी में
CATC 211 एनसीसी कैम्प का तीसरा दिन ।एनसीसी के 26 यूपी बटालियन लखीमपुर द्वारा आयोजित सीएटीसी 211 का प्रताप नारायण मिश्र स्मारक सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, चंदन चौकी, खीरी में आयोजन किया जा रहा है] जो छात्रों को नेतृत्व अनुशासन और टीम वर्क के गुणों से सुसज्जित करने के लिए एक महत्वपूर्ण मंच है। इस कैंप का आयोजन कर्नल चित्र सेन के निर्देशन में हो रहा है, जो छात्रों को सैन्य प्रशिक्षण के माध्यम से नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
22 मई 2026 सीएटीसी 211 के तीसरे दिन की शुरुआत परेड प्रशिक्षण,.22 राइफल वेपन ट्रेनिंग, फायरिंग अभ्यास, स्क्वाड ड्रिल के साथ हुई। इस अवसर पर कैडेट्स को तेज चल से सलामी करना और सलामी शस्त्र, वेपन ट्रेनिंग 0.22 राइफल के हिस्से पुर्जों के नाम खोलना और जोड़ना सिखाया गया।
दोपहर बाद चंदन चौकी में शस्त्र प्रशिक्षण सत्र में कैडेट्स को शस्त्र संचालन की प्रारंभिक जानकारी दी गई, जिससे आत्मरक्षा, सतर्कता और ज़िम्मेदार उपयोग की समझ को मजबूत किया गया।
प्रशिक्षण सत्र में कैडेटों को .22 राइफल के सुरक्षित संचालन, निशानेबाजी की तकनीक तथा फायरिंग के नियमों की विस्तृत जानकारी दी गई। इसके साथ ही मैप रीडिंग अभ्यास के माध्यम से दिशा ज्ञान, नक्शा अध्ययन एवं नेविगेशन संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की गईं। प्रशिक्षकों द्वारा कैडेटों को सैन्य जीवन में अनुशासन एवं टीमवर्क के महत्व से अवगत कराया गया।
शिविर अधिकारियों ने बताया कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम कैडेटों के व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं तथा उन्हें भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करते हैं। कैडेटों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए प्रशिक्षण को अत्यंत उपयोगी एवं प्रेरणादायक बताया।
CATC 211 कैंप के माध्यम से कैडेट्स को न केवल शारीरिक एवं मानसिक प्रशिक्षण मिल रहा है, बल्कि उन्हें सामाजिक उत्तरदायित्व, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्रीय सेवा की भावना से भी परिचित कराया जा रहा है। 26 UP बटालियन एनसीसी लखीमपुर और प्रताप नारायण मिश्र स्मारक सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की संयुक्त टीम इस शिविर को प्रभावशाली और उद्देश्यपूर्ण बनाने हेतु समर्पित भाव से कार्य कर रही है।
