



(ओमप्रकाश ‘सुमन’)
पलिया कलां (खीरी) लखीमपुर खीरी, 08 मई। शुक्रवार की शाम लगभग 04:15 बजे तहसील पलिया परिसर में उस समय अफसरों में हलचल मच गई जब डीएम अंजनी कुमार सिंह अचानक निरीक्षण के लिए पहुंच गए। बिना पूर्व सूचना के हुए इस औचक निरीक्षण में डीएम ने तहसील की कार्यप्रणाली और व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की।
निरीक्षण के दौरान डीएम ने तहसील परिसर के विभिन्न कार्यालयों का बारीकी से भ्रमण किया और फाइलों, अभिलेख रजिस्टरों तथा कार्यालयी प्रक्रियाओं का विस्तार से अवलोकन किया। उन्होंने प्रत्येक कक्ष में पहुंचकर व्यवस्था की वास्तविक स्थिति को परखा और संबंधित कर्मचारियों से कार्यप्रणाली की जानकारी ली। तहसीलदार न्यायालय पहुंचकर उन्होंने रैंडम फाइलें मंगवाकर न सिर्फ उनका अवलोकन किया बल्कि उनके विवरण को गहराई से जांचा।
तहसीलदार न्यायालय में पहुंचकर डीएम ने रैंडम फाइलें मंगवाकर उनका स्वयं परीक्षण किया। उन्होंने मामलों के निस्तारण की प्रक्रिया, लंबित प्रकरणों की स्थिति तथा रिकॉर्ड संधारण की व्यवस्था पर गहरी नजर डाली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। डीएम ने पीठासीन अधिकारी से सीधे सवाल-जवाब करते हुए लंबित और निस्तारित मामलों की प्रक्रिया पर भी कड़ी नजर डाली। इसके बाद उन्होंने खतौनी काउंटर का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्था, अभिलेख संधारण और नागरिकों को दी जा रही सेवाओं की स्थिति को भी परखा। पूरे तहसील परिसर का भ्रमण किया।
इस दौरान एसडीएम डॉ. अवनीश कुमार, तहसीलदार ज्योति वर्मा सहित अन्य राजस्व अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
