(ओमप्रकाश ‘सुमन’)
पलिया कलां (खीरी) पलिया डाकघर में शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब छत से एक पंखा टूटकर नीचे गिर गया। छत से गिरने पर यह घटना आधार केंद्र के ठीक ऊपर हुई, जहां बड़ी संख्या में लोग आधार बनवाने और अपडेट कराने के लिए मौजूद थे। गनीमत रही कि इस हादसे में एक महिला बाल-बाल बच गई और कोई गंभीर चोट नहीं आई।
तेज आवाज के साथ पंखा नीचे गिरा, जिससे वहां मौजूद लोगों में:
परिसर में कुछ देर के लिए भगदड़ जैसी स्थिति बन गई थी।
मौके पर मौजूद लोगों और कर्मचारियों ने बताया कि संबंधित पंखा काफी समय से खराब और जर्जर स्थिति में था।
घटना के बाद डाकघर पहुंचे लोगों ने सरकारी कार्यालयों की बदहाल व्यवस्थाओं पर नाराजगी व्यक्त की।
लोगों ने मांग की कि डाकघर की जर्जर व्यवस्थाओं की जांच की जाए। पंखा सीधे नीचे खड़ी एक महिला के ऊपर गिरा। हालांकि, महिला को गंभीर चोट नहीं आई और एक बड़ा हादसा टल गया।
