



(ओमप्रकाश ‘सुमन’)
पलिया कलां(खीरी) खंभारखेडा (खीरी) विश्व श्रमिक दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी से मिले निर्देश पर जिला चिकित्सालय लखीमपुर के तत्वावधान में बजाज हिन्दुस्थान शुगर लिमिटेड चीनी मिल में निःशुल्क श्रमिक आरोग्य मेला शिविर का आयोजन किया गया ,जिसमें 387 अधिकारियों, कर्मचारियों, महिलाओं,मजदूरों का स्वास्थ्य विशेषज्ञों द्वारा बीपी, पल्स, वेट, एक्स रे ,ब्लड टेस्ट, टीकाकरण, आयुष्मान कार्ड, मच्छर जनित बिमारीयो से बचाव एवं अन्य समान्य स्वास्थ्य परीक्षण नि :शुल्क कर दवाएं वितरित की गई।
स्वास्थ्य परीक्षण का शुभारंभ इकाई प्रमुख अवधेश गुप्ता एवं चिकित्सक रामू सिंह वर्मा, डाक्टर शिशिर पांडेय ने फीता काटकर किया, इस अवसर पर लखीमपुर जिला चिकित्सालय के डिप्टी सीएमओ प्रमोद कुमार रावत, डाक्टर मुनीष कुमार वर्मा,महिला डॉक्टर प्रकाशिनी वर्मा, प्रिया अस्थाना, विकास श्रीवास्तव , देवेन्द्र त्रिपाठी, मुनीश कुमार सिंह, श्रवण श्रीवास्तव, दिनेश कुमार वर्मा, सुरेंद्र कुमार, भानुप्रताप,शाजिद खान, पूनम देवी,राम कुवेर सिंह द्वारा सभी का परीक्षण किया गया। पात्र लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड भी बनाए गए।
इस अवसर पर एनर्जी के युनिट हेड धर्मेंद्र सिंह, डिस्टलरी के युनिट हेड अतुल सिंह,चीनी मिल सभी विभागाध्यक्ष कर्मचारी एवं अधिकारी उपस्थित रहे!
इकाई प्रमुख अवधेश गुप्ता ने सभी डाक्टरों का आभार व्यक्त किया तथा उन्होंने सभी क्षेत्र वासियों को आश्वस्त किया कि समय-समय पर बजाज हिन्दुस्थान शुगर लिमिटेड खंभारखेडा द्वारा समाज हित में इस तरह का आयोजन किया जाता रहेगा।
