(ओमप्रकाश ‘सुमन’)

पलिया कलां(खीरी) बलदेव वैदिक विद्यालय इंटर कॉलेज, पलिया में बुद्ध पूर्णिमा का आयोजन अत्यंत श्रद्धा एवं उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बालक राम वर्मा तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में पलिया बार एसोसिएशन के अधिवक्ता रामचंद्र गौतम एवं कॉलेज के प्रबंधक राजेश भारतीय उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य डी. एल. भार्गव ने की।इस अवसर पर बेसिक शिक्षा विभाग से आए उमेश मौर्य सहित विद्यालय के सभी शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान बुद्ध के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया।वक्ताओं ने भगवान बुद्ध के जीवन, उनके सिद्धांतों एवं आज के समय में उनके विचारों की प्रासंगिकता पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि बुद्ध का संदेश अहिंसा, करुणा और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है, जो वर्तमान समाज के लिए अत्यंत आवश्यक है।कार्यक्रम का संचालन श्रीकांत शर्मा ने किया। कार्यक्रम का समापन प्रधानाचार्य डी. एल. भार्गव के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। उन्होंने सभी अतिथियों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी की सराहना की।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *