
(ओमप्रकाश ‘सुमन’)
पलिया कलां(खीरी) पलिया में सशस्त्र सीमा बल (SSB) को नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता मिली है। 39वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल पलिया की समवाय सुंडा के अंतर्गत वीओपी सोनहा के कार्यक्षेत्र में एक संदिग्ध युवक को गिरफ्तार किया गया है।
गिरफ्तार युवक की पहचान रवि कुमार राणा के रूप में हुई है, जो बिजौरा राणा का पुत्र और जनपद लखीमपुर खीरी (उ.प्र.) के गांव बन्दर भरारी का निवासी है। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 4.66 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की गई।एस एस बी द्वारा पकड़े गए आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
