
(ओमप्रकाश ‘सुमन’)
पलिया कलां (खीरी)
बजाज हिन्दुस्थान शुगर मिल पलिया में जीपीएस मशीनों द्वारा गन्ना सर्वे कार्य 01 मई से प्रारंभ होगा । कार्यालय गन्ना एवं चीनी आयुक्त, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के अनुपालन में पलिया मिल के सभागार में गन्ना सर्वे कार्य को पारदर्शी बनाने हेतु संयुक्त प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में सर्वे स्टाफ को जीपीएस युक्त एंड्राइड मशीनों और एस जी के सर्वर, मिल ऐप के तकनीकी संचालन का गहन अभ्यास कराया गया। पिछले वर्षों की सफल कार्यप्रणाली अपनाते हुए इस बार भी सर्वेक्षण के समस्त आंकड़े सीधे गन्ना विकास विभाग के मुख्य सर्वर पर ऑनलाइन एक्सपोर्ट किए जाएंगे। गन्ना सर्वे का यह महत्वपूर्ण कार्य एक मई से 30 जून के मध्य पूर्ण किया जाना है। इस सत्र में भी केवल पौधा गन्ने का विस्तृत सर्वे किया जाएगा, जबकि पिछले वर्ष के जो पौधे पेड़ी में परिवर्तित हुए हैं, उन प्लाटों का केवल भौतिक सत्यापन किया जाएगा। गन्ने की किस्मों के साथ-साथ ट्रेंच विधि और जोड़ीदार पंक्ति का ब्यौरा अलग से दर्ज होगा। पेराई सत्र 2026-27 के लिए नए सदस्य बनने और उपज बढ़ोत्तरी हेतु आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 सितम्बर निर्धारित की गई है। इस अवसर पर जेष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक मिथिलेश पांडेय, युनिट हेड ओ पी चौहान, महाप्रबंधक गन्ना राजीव तोमर,समिति के सचिव सुर्यनारायण दि्वेदी,चेयरमैन अभिषेक अवस्थी द्वारा गन्ना विकास सम्बंधी जानकारी से सभी को अवगत कराया।
उन्होंने किसानों से भी अपील की अपने खेत में रहकर सर्वे करा ले । संयुक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम मे गन्ना विकास परिषद के गन्ना पर्यवेक्षक, चीनी मिल के गन्ना पर्यवेक्षक उपस्थित रहे।
