(ओमप्रकाश ‘सुमन’)

पलिया कलां (खीरी) लखीमपुर खीरी 28 अप्रैल। बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा के उद्देश्य से मंगलवार की देर शाम अटल सभागार में डीएम अंजनी कुमार सिंह की अध्यक्षता में जिला शिक्षा एवं अनुश्रवण समिति की मासिक समीक्षा बैठक ली, संबंधित को जरूरी निर्देश दिए। बैठक का संचालन सीडीओ अभिषेक कुमार ने किया।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीएम अंजनी कुमार सिंह ने निर्देश दिया कि विद्यालयों के निरीक्षण के दौरान शिक्षा की गुणवत्ता, मिड-डे-मील सहित अन्य व्यवस्थाओं का भी जायज़ा लें तथा यह सुनिश्चित कराएं कि बच्चों को गुणवत्तापरक शिक्षा मिले। सभी बीईओ पंजीकृत छात्रों की शतप्रतिशत उपस्थिति के साथ-साथ इस बात को भी सुनिश्चित करें कि सभी छात्र प्रापर ड्रेस, जूता, मोज़ा व स्वेटर पहन कर विद्यालयों में आयें। उन्होंने दो टूक कहा कि विद्यालयों की शैक्षिक और भौतिक गुणवत्ता में किसी भी स्तर पर समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा, और लापरवाही मिलने पर जवाबदेही तय होगी।

सीडीओ अभिषेक कुमार ने कहा कि बीईओ अपने आवंटित ब्लॉक में अनुश्रवण एवं पर्यवेक्षण को बढ़ाते हुए उपस्थिति को शत-प्रतिशत सुनिश्चित करने के लिए विशेष प्रयास करें। अभियान के दौरान कम अटेंडेंस वाले बच्चों के घर दस्तक देकर उनकी उपस्थिति सुनिश्चित कराई जाए।

बैठक में डीएम ने एसएमसी गठन सूचना प्रेरणा पोर्टल पर अपलोडिंग, केजीबीवी परिसर में एकेडमिक, छात्रावास निर्माण की प्रगति, डीबीटी मॉडल, स्कूल चलो अभियान, मिशन प्रेरणा, फेज-दो, निपुण भारत के प्रभावी क्रियान्वयन, ऑपरेशन कायाकल्प के तहत विद्यालयों में 19 पैरामीटर्स के संतृप्तिकरण, कक्षाओं को प्रेषित विभिन्न शैक्षिक सामग्री व शिक्षकों की दक्षता वृद्धि हेतु प्रशिक्षण, डीटीएफ-बीटीएफ निरीक्षण, सहयोगात्मक पर्यवेक्षण, शिक्षक संकुल बैठक, दिव्यांग बच्चों की ट्रैकिंग, शैक्षणिक कार्यक्रमों की प्रगति संबंधी समर्थ प्रणाली का प्रस्तुतीकरण, मध्यान भोजन टास्क फोर्स, बा विद्यालय में स्टाफ उपस्थिति प्रतिशत की बिंदुवार समीक्षा की व जरूरी निर्देश दिए।

बैठक में बीएसए प्रवीण तिवारी ने कहा कि आज की बैठक में जो भी निर्देश दिए गए हैं उनका उनके स्तर से या उनकी टीम द्वारा पूर्णतया अनुपालन किया जाएगा। बैठक में सीएमओ डॉ संतोष गुप्ता, डाइट प्राचार्य सीमा शुक्ला, सभी खंड शिक्षा अधिकारी मौजूद रहे।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *