(ओमप्रकाश ‘सुमन’)

पलिया कलां (खीरी) नगर के श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज राजकीय महाविद्यालय पलिया कलां लखीमपुर खीरी के 25 वर्ष पूर्ण होने पर रजत जयंती समारोह एवं पुरस्कार वितरण सहित सम्मान एवं सांस्कृतिक समारोह का आयोजन किया जाएगा ।महाविद्यालय का शिलान्यास 14 अक्टूबर 1999 को हुआ था तथा इसका लोकार्पण 23 अक्टूबर 2001 में हुआ था। गौरवशाली 25 वर्ष पूरे होने पर महाविद्यालय परिवार 24 अप्रैल 2026 को प्रातः 9:30 बजे एक विशेष समारोह का आयोजन कर रहा है।
रजत जयन्ती समारोह एवं पुरस्कार वितरण समारोह में आमंत्रित अतिथियों में अध्यक्ष-प्रो. बी. एल. शर्मा (शिक्षा निदेशक उच्च शिक्षा, प्रयागराज उ.प्र.) रहेंगे मुख्य अतिथि-रोमी साहनी विधायक ।पलिया रहेंगे तथा विशिष्ट अतिथियों में राष्ट्रपति पुरस्कार पुरस्कृत प्रो. ओम प्रकाश पाण्डेय (पूर्व आचार्य एवं अध्यक्ष, संस्कृत एवं प्राकृत भाषा विभाग लखनऊ विश्वविद्यालय लखनऊ)।
सारस्वत अतिथि महामहोपाध्याय अमल धारी सिंह, प्रथम प्रधानमंत्री माननीय पं० नेहरू जी द्वारा पुरस्कृत (13 जनवरी 1962) (मानित शिक्षक, धर्मागम वैदिक दर्शन विभाग, काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी)प्रो. प्रयाग नारायण मिश्र (प्रोफेसर एवं अध्यक्ष, संस्कृत विभाग इलाहाबाद विश्वविद्यालय प्रयागराज) प्रो. बैजनाथ विश्वकर्मा (कानपुर विश्वविद्यालय) डॉ. ओम प्रकाश सिंह (कानपुर विश्वविद्यालय) डॉ. महादेव सिंह (कानपुर विश्वविद्यालय) प्रो. अश्विनी कुमार मिश्र (क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी लखनऊ) डॉ. शिवाकान्त शुक्ल (बाराबंकी) रहेंगे यह जानकारी महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ सूर्य प्रकाश शुक्ला ने दी।
Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *