(ओमप्रकाश ‘सुमन’)

पलिया कलां (खीरी) पलिया नगर में सोमवार को भगवान परशुराम की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर नगर में एक भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया।शोभायात्रा पलिया नगर के आध्यात्मिक श्रीकुल सेवा आश्रम से प्रारंभ होकर नगर में भ्रमण करते हुए मुख्य रूप से नगर पालिका रोड, मालगोदाम रोड, स्टेशन रोड और चमन चौराहा रोड से होते हुए पुनः श्रीकुल सेवा आश्रम पर पहुंची। शोभा यात्रा के दौरान श्रद्धालु ढोल-नगाड़ों की थाप पर झूमते हुए, हाथों में शस्त्र लिए “जय श्रीराम”, “जय परशुराम” और “जय हनुमान” के जयकारे लगा रहे थे।शोभायात्रा का मुख्य आकर्षण विभिन्न देवी-देवताओं की सजीव झांकियां थीं। इनमें भगवान गणेश, भगवान परशुराम, श्रीराम, हनुमान, भोले शंकर और आदि शक्ति मां दुर्गा की आकर्षक झांकियां शामिल थीं। श्रद्धालुओं ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया।
कार्यक्रम को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। पलिया क्षेत्राधिकारी जितेंद्र सिंह परिहार के नेतृत्व में सर्किल के पांच थानों का पुलिस बल तैनात रहा। आध्यात्मिक श्रीकुल सेवा आश्रम ने इस बार परशुराम की शोभायात्रा निकालकर जय परशुराम की विशेष अलख जगाई है।
Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *