
(ओमप्रकाश ‘सुमन’)
पलिया कलां (खीरी)गोला गोकर्णनाथ खीरी बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार लखीमपुर खीरी जिले की तहसील के कस्बा बांकेगंज के ग्राम मोतीपुर में 14 अप्रैल को बाबा साहेब भीम राव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर हुई हिंसा, तोड़फोड़ व आगजनी की घटना को लेकर प्रतिनिधि मंडल ने जिलाधिकारी लखीमपुर को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपा। प्रतिनिधि मण्डल की अगुआई करते हुए पूर्व सांसद रवि प्रकाश वर्मा ने कहा ” जमीन से जुड़े हुए विवाद लगातार बढ़ रहे हैं शासन और प्रशासन की हीला हवाली के कारण राजस्व विवाद की परिणति इस तरह के हिंसा और तोड़फोड़ का रूप ले लेती है । हमारी प्रशासन से मांग है कि अतिशीघ्र ही जमीन विवाद का निस्तारण किया जाए व किसी भी निर्दोष व्यक्ति की खिलाफ कार्यवाही न हो। जिलाध्यक्ष प्रहलाद पटेल ने कहा ” यह घटना हमारे क्षेत्र व लखीमपुर खीरी के लिए अत्यंत शर्म व रोष का विषय है । घटनाक्रम में कहीं न कहीं सत्ता धारी दल के नुमाइंदों की भूमिका भी रही है जिसकी जांच कर कार्यवाही होनी चाहिए ।किसी भी गरीब , दलित और पिछड़े का शोषण कांग्रेस पार्टी किसी भी प्रकार से नहीं होने देगी ।पूर्व विधायक सतीश अजमानी ने कहा” मेरा प्रशासन से निवेदन है कि बिना किसी दवाब के निष्पक्ष रूप से कार्यवाही करें और जनता में कानून व्यवस्था के प्रति भरोसे को कायम करने का पुनः प्रयास करे। प्रतिनिधि मंडल में बृज मौर्या, जिला प्रवक्ता अमित गुप्ता, पूर्वी वर्मा , रामकुमार वर्मा , प्रेम वर्मा , विपुल गुप्ता , बलराम गुप्ता , के के मिश्रा, दिनेश , राजन यादव , मनीष वर्मा , अफजल शाह , रघुनंदन राज पासी, राम चंद्र प्रधान आदि कांग्रेस जन उपस्थित रहे ।
