(ओमप्रकाश ‘सुमन’)

पलिया कलां (खीरी) दिनांक 15.04.2026 को माधव चन्द्र घोष, द्वितीय कमान अधिकारी, कार्यवाहक कमांडेंट के मार्गदर्शन में 39 वीं वाहिनी पलिया के सीमा चौकी सरियापारा के कार्यक्षेत्र में भारत-नेपाल सीमा पर स्थित सीमा स्तंभ संख्या 745/2 के निकट संयुक्त अग्निशमन मॉक ड्रिल (Fire Fighting Simulation Exercise) का सफल आयोजन किया गया। यह अभ्यास समबाय मुख्यालय बनकटी एवं गौरिफंटा, उत्तर प्रदेश अग्निशमन सेवा तथा सशस्त्र प्रहरी बल (APF) नेपाल के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ। भारतीय पक्ष से 39वीं वाहिनी के कार्यवाहक कमांडेंट माधव चंद्र घोष, द्वितीय कमान अधिकारी, श्री विवेक कुमार (सहायक कमांडेंट), इंस्पेक्टर संदीप कुमार, उपनिरीक्षक राम सिंह सहित 15 अन्य कार्मिक उपस्थित रहे। उत्तर प्रदेश अग्निशमन सेवा से उपनिरीक्षक राहुल वर्मा एवं 4 अन्य कार्मिकों ने भाग लिया। नेपाल पक्ष से APF, 34वीं वाहिनी के SP खुम बहादुर के.सी., DSP , श्मोहन जंग कार्की, इंस्पेक्टर बिशन सिंह कार्की सहित 9 अन्य कार्मिक उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त भारत एवं नेपाल के सीमावर्ती क्षेत्रों के ग्रामीण भी इस कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।अभ्यास के दौरान अग्निशमन दलों द्वारा विभिन्न प्रकार की आग से निपटने के तरीकों का व्यावहारिक प्रदर्शन किया गया तथा आम नागरिकों को आग लगने की स्थिति में अपनाए जाने वाले सुरक्षा उपायों के बारे में जागरूक किया गया। यह संयुक्त अभ्यास भारत-नेपाल के बीच आपसी समन्वय, आपदा प्रबंधन क्षमता तथा सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा एवं जागरूकता को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *