( न्यूज़ -राजीव गोयल)

पलियाकलां- खीरी कस्बा बांकेगंज में 6 दिन से चल रहे नवदुर्गा पूजा महोत्सव का आज समापन मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के साथ हो गया। विसर्जन यात्रा में मुसलमानों ने भी पुष्प वर्षा कर आपसी सौहार्द दिखाया। राधा कृष्ण मंदिर में सजे माता के दरबार में जगराता व महायज्ञ के पश्चात् विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया। वहीं महिलाओं ने भी गुजरात का गरबा नृत्य कर भक्तों का मन मोह लिया।
बुधवार को सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ माता के दरबार में लगनी शुरू हो गई थी। मंत्रोच्चारण, पूजा व आरती के पश्चात मूर्ति विसर्जन का आयोजन शुरू हुआ। खीरी ब्रांच में पानी न होने के कारण शारदा नदी पलिया में मां का विसर्जन संभव हो सका।विसर्जन यात्रा के दौरान बांकेगंज मस्जिद के सामने मुसलमान भाइयों ने भी माता की विसर्जन यात्रा पर पुष्प वर्षा की जिसकी क्षेत्र में काफी प्रशंसा हो रही है। मंगलवार की रात माता के दरबार में गुजरात का गरबा नृत्य स्थानीय महिलाओं व बालिकाओं ने पूरे जोर-शोर से किया दो घंटे तक चले उक्त गरबा नृत्य ने लोगों का मन मोह लिया। इससे पूर्व मैलानी से आई दुर्गा जागरण पार्टी द्वारा जागरण का कार्यक्रम हुआ। तत्पश्चात विशाल यज्ञ व भंडारे का भी आयोजन किया गया था।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *