(ओमप्रकाश ‘सुमन’)

पलियाकलां- खीरी लखीमपुर 14 अक्टूबर। जिला प्रशासन के तत्वावधान में शनिवार को मिशन शक्ति के चतुर्थ चरण की शुरुआत पर कलेक्ट्रेट में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला कार्मिकों का सम्मान समारोह आयोजित हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत मे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम की लाइव स्ट्रीमिंग हुई, जिसमें सीएम के उद्बोधन को देखा और सुना गया।

केंद्रीय मंत्री ने डीएम, एसपी, सीडीओ संग बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ योजना के तहत वॉच की लांचिंग की। केंद्रीय मंत्री ने उत्कृष्ट कामकाज वाली माध्यमिक विद्यालयों की प्रधानाचार्य डॉ शालिनी दुबे, डॉ मीनाक्षी तिवारी, डॉ ज्योति तिवारी, सीमा टंडन, भारती जायसवाल, शिप्रा बाजपेई समेत पुलिस, महिला कल्याण, चिकित्सा, राजस्व, पंचायतीराज, बाल विकास एवं महिला कल्याण, माध्यमिक एवं बेसिक शिक्षा सहित विभिन्न विभागों की 80 महिला कार्मिकों को सम्मानित किया।

केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा टेनी ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार महिलाओं के उत्थान के लिए ढ़ण संकल्पित है। महिलाओं के सर्वांगीण विकास एवं स्वावलंबन के लिए नित नए कदम उठा रही है।  नारी के सम्मान से ही देश का गौरव बढे़गा। मिशन ‘शक्ति’ को सफलता के आयाम तक पहुंचाए जाने में सबका सहयोग अपेक्षित है। महिलाएं जितना सशक्त होंगी, उतनी ही तीव्रता के साथ सशक्त समाज की स्थापना होगी। पीएम ने महिलाओं को आर्थिक रूप से सक्षम बनाने को अनेक योजनाएं चलाई, ताकि महिलाओं की क्षमता का उपयोग राष्ट्र निर्माण में हो सके। सरकार ने गृह मंत्रालय में वूमेन सेफ्टी के लिए एक अलग डिवीजन बनाया। प्रत्येक थाने में महिला डेस्क की स्थापना कराई और महिलाओं की सुरक्षा, जागरूकता के लिए टोल फ्री सर्विसेज शुरू की। महिलाओं को शैक्षिक एवं स्किल डेवलपमेंट के लिए महिलाओं को एनआरएलएम से जोड़ा। जनधन खातों से महिलाओं को बैंकों से ही नहीं बल्कि हर योजना में प्रमुखता से जोड़ा। आज समाज के प्रत्येक क्षेत्र में महिलाओं की उपस्थिति दिख रही। दुनिया में भारत की छवि बढ़ती जा रही है, उसमें महिलाओं की बड़ी भूमिका है। पीएम की सोच है कि महिलाएं आगे बढ़े। पं. दीनदयाल जी के दर्शन में उल्लेख है कि जबतक महिला सशक्तिकरण नहीं बढ़ेगा, तबतक भारत पुराना वैभव प्राप्त नहीं करेगा।

डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने मिशन शक्ति की प्रासंगिकता पर विस्तार से प्रकाश डाला। महिलाएं अपनी शक्ति को पहचानें। नारियों को मजबूत करने के लिए सरकार नित नए कदम उठा रही। उन्होंने आज सम्मानित होने वाली महिला कार्मिकों को शुभकामनाएं देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। 

कार्यक्रम के अंत में सीडीओ अनिल कुमार सिंह ने कार्यक्रम के प्रति आभार ज्ञापित करते हुए कहा कि महिलाएं दृढ संकल्पित होकर किसी भी लक्ष्य को हासिल कर सकती है। अंधकार तभी छूटेगा जब समाज में महिलाओं और बच्चियों के प्रति भेदभाव खत्म होगा।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *