(ओमप्रकाश ‘सुमन’)

पलिया कलां (खीरी ) पलिया के विधायक रोमी साहनी लगातार बाढ़ पीड़ितों की मदद में लगे हुए हैं। मुख्य रूप से प्रतिदिन बाढ़ पीड़ितों के निवास स्थान पर जाकर बाढ़ पीड़ितों को लंच पैकेट उपलब्ध कराना तथा उनकी कुशल क्षेम पूंछना विधायक रोमी साहनी का एक कार्य बन गया है। जो बाढ़ आते ही पलिया क्षेत्र में बाढ़ पीड़ितों की मदद का कार्य लगातार जारी है। जब कि क्षेत्र का कोई भी नेता बाढ़ पीड़ितों को राहत देना तो बड़ी बात है उनका हाल-चाल पूंछने के लिए भी समय नहीं निकल पाया है। आज रोमी साहनी ने मंझगई क्षेत्र में बाढ़ पीड़ित जो बाढ़ के कारण सड़क के किनारे पड़े हैं उनको लंच पैकेट स्वयं ही वितरित किए ।

Share