(ओमप्रकाश ‘सुमन’)

पलियाकलां- खीरी पुलिस अधीक्षक खीरी द्वारा सम्पूर्ण जनपद में चलाये जा रहे रोकथाम अपराध व अवैध शस्त्रों की बिक्री / उत्पादन की रोकथाम हेतु दिये गये निर्देश के क्रम में व  अपर पुलिस अधीक्षक खीरी  के निर्देशन में व                क्षेत्राधिकारी पलिया  के निकट पर्यवेक्षण में थाना मझगई पुलिस द्वारा दिनांक 09/10/2023 को 01 नफर अभियुक्त जगजीत सिंह पुत्र स्वo मेजर सिंहं नि० ग्राम टापर फार्म मजरा धर्मापुर थाना मझगई जनपद खीरी उम्र करीब 21 वर्ष को दो अदद देशी बन्दूक नाजायज 12 बोर. एक अदद पवनिया 12 बोर, एक अदद पवनिया 315 बोर दो अदद तमंचा 315 बोर, एक अदद तमंचा 12 बोर, दो अदद खोखा 315 बोर, एक अदद खोखा 12 बोर, 02 अदद मिस कारतूस 315 बोर व 05 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर धोकनी, कोयला, सुहागा व शस्त्र बनाने के अन्य उपकरणों के साथ वहद ग्राम टापरफार्म गन्ने के खेत से गिरफ्तार कर थाना मझगई पर मु0अ0सं0 88/23 धारा 5/25 आर्म्स एक्ट बनाम जगजीत सिंह को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया है।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में  व0उ0नि0 दिलीप कुमार राम का0 पवन कुमार  कॉ० अवधेश यादव कॉ० रोबिन सिंह . का० सुभाष चन्द्र . का० रामदयाल का० दीपक कुमार थे। यह जानकारी पलिया सर्किल के पुलिस क्षेत्राधिकारी आदित्य कुमार गौतम ने दी।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *