(ओमप्रकाश ‘सुमन’)
पलिया कलां -खीरी नगर की प्रमुख धार्मिक संस्था आध्यात्मिक श्रीकुल सेवा आश्रम पर संस्था के संरक्षक रामचंद्र शुक्ल की अध्यक्षता में एक बैठक हुई। बैठक में संस्था के संरक्षक आचार्य गोविंद माधव मिश्र सहित सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने मां पूर्णागिरि पर 10 दिन तक कई सहायकों सहित रहकर विशाल भंडारा चलाने वाले संस्था के सचिव कृष्ण कुमार दिवाकर उर्फ गोपी
का माल्यार्पण कर व अंग वस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।
इसके अतिरिक्त बैठक में शारदा नदी तट पर आयोजित होने वाले देव दीपावली महोत्सव एवं यज्ञ अनुष्ठान आदि पर भी विस्तार से चर्चा हुई। कई सदस्यों व पदाधिकारियों ने इस बार कार्यक्रम को और अधिक भव्य तरीके से संपन्न कराए जाने पर जोर दिया। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष शांति स्वरूप शुक्ला, उपाध्यक्ष गगन मिश्रा, पंडित वेद प्रकाश मिश्रा, डीके श्रीवास्तव, विश्वकांत त्रिपाठी, विकास दीक्षित, सुनील गुप्ता, रामू वर्मा, शेरा वर्मा, अतुल गुप्ता, धनेंद्र शुक्ला, आदर्श अग्रवाल, जे पी शर्मा, सोमेश मिश्रा,प्रदीप श्रीवास्तव,अभिषेक मिश्रा,मनोज मिश्रा, ओमप्रकाश कश्यप, नमिता गुप्ता आदि मौजूद रहे।