(ओमप्रकाश ‘सुमन’)

पलियाकलां- खीरी लखीमपुर 24 फरवरी। महिला कल्याण विभाग द्वारा जनपद मुख्यालय पर संचालित वन स्टाप सेन्टर पर शुक्रवार को नपाप अध्यक्ष डॉ ईरा श्रीवास्तव, शनिवार को लखीमपुर क्षेत्र पंचायत की प्रमुख श्रीमती दिव्या सिंह वन स्टाप सेंटर पहुंची, जहां उन्होंने वन स्टाप केंद्र परिसर का भ्रमण कर वर्किंग एवं कार्यप्रणाली जानी।

इस दौरान डीपीओ संजय कुमार निगम ने जनप्रतिनिधियों को पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत, अभिनंदन किया। उन्होंने अधीनस्थ स्टाफ संग दोनो जनप्रतिनिधियों को वन स्टाप सेन्टर पर आने वाली पीड़ित महिलाओं, बालिकाओं को आवश्यकतानुसार वन स्टाप सेन्टर द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं, सुविधाओं की जानकारी देते हुए इसकी पूरी वर्किंग और कार्य प्रणाली समझाई। उन्होंने बताया कि वन स्टाप  सेंटर में घरेलू हिंसा, दहेज से पीड़ित, बाल विवाह आदि समस्याओं से पीड़ित महिलाओं की सुरक्षा, सहायता एवं परामर्श विधिक सहायता, पुलिस सहायता आदि 24 घंटे उपलब्ध रहती है। पांच दिवस का अस्थाई रहने की व्यवस्था है।

डीपीओ ने बताया कि अधिक से अधिक जन सामान्य को वन स्टाप सेन्टर की जानकारी सुलभ कराने, अधिक संख्या में संकटग्रस्त महिलाओं को वन स्टाप सेन्टर से प्रदान की जाने वाली सुविधाओं का लाभ प्रदान किए जाने के उद्देश्य से जिले में संचालित वन स्टाफ केंद्र संचालित है। इस दौरान उन्होंने महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, स्पॉन्सरशिप योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना सहित विभिन्न महिला परक योजनाओं की जानकारी दी।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *