(ओमप्रकाश ‘सुमन’)

पलिया कलां ( खीरी)खुशीपुर में सोमवार अपराह्न पशुओं का चारा लेने गए किसान राजकुमार के 20 वर्षीय पुत्र रोहित कुमार को क्षेत्र में कई दिनों से देखे जा रहे एक बाघ द्वारा अपना शिकार बना लिए जाने के बाद आक्रोशित सैकड़ों ग्रामीणों ने मंगलवार दोपहर बाद तक भारी हंगामा करते हुए पुलिस को पोस्टमार्टम कराने के लिए शव नहीं उठाने दिया।
पश्चात मौके पर पलिया सहित निकटवर्ती कई थाना, चौकियों की पुलिस लेकर पहुंचे उपजिलाधिकारी पुष्पक तोमर सहित तहसीलदार, सीओ, एसओ व रेंजर पलिया ने मृत युवक के परिजनों सहित मौके पर मौजूद गणमान्य नागरिकों व सैकड़ों ग्रामीणों को आज देर तक काफी जद्दोजहद के बाद समझा- बुझाकर किसी तरह लिखित समझौता किया। जिसमें सरकार एवं वन विभाग से मिलने वाली आर्थिक सहायता सहित कृषि व आवासीय पट्टा आदि दिलाने एवं बाघ पकड़े जाने तक उसकी मानीटरिंग करने आदि का आश्वासन दिया। तब जाकर आक्रोशित ग्रामीणों ने पलिया पुलिस को पोस्टमार्टम के लिए बाघ द्वारा खाए गए युवक का शव सौंपा। पुलिस ने शव को सील कर पोस्टमार्टम के लिए लखीमपुर भेज दिया है। घर के लोग पोस्टमार्टम के बाद शव आने का इंतजार कर रहे हैं।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed