(ओमप्रकाश ‘सुमन’)

पलिया कलां (खीरी)अमीर नगर लखीमपुर खीरी। सड़क सुरक्षा माह के अवसर पर सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने एवं आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से बालरामपुर चीनी मिल्स लिमिटेड की पीएलए डिवीजन द्वारा हेलमेट वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सीओ पुलिस मोहम्मदी एवं सीओ ट्रैफिक लखीमपुर उपस्थित रहे। साथ ही पीएलए प्लांट के प्रोजेक्ट हेड ललित जैन, कुंभी चीनी मिल के मुख्य महाप्रबंधक सुनील कुमार यादव एवं गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का कुशल संचालन वरिष्ठ प्रबंधक (एचआर) रविंद्र कुमार गुप्ता द्वारा किया गया।

कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने सड़क सुरक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सड़क पर वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। विशेष रूप से दोपहिया वाहन चालकों को अपनी सुरक्षा के लिए हेलमेट का अनिवार्य रूप से उपयोग करना चाहिए। हेलमेट पहनना केवल कानूनी आवश्यकता नहीं, बल्कि अनमोल जीवन की रक्षा का एक महत्वपूर्ण उपाय है।

इस अवसर पर दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट वितरित किए गए तथा उन्हें सुरक्षित वाहन संचालन, यातायात नियमों के पालन एवं सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *