(ओमप्रकाश ‘सुमन’)

पलिया कलां (खीरी)जिला लखीमपुर के विलोबी हाल में आयोजित अन्तर्जिला ताइक्वांडो प्रतियोगिता में पलिया ताइक्वांडो एकेडमी के खिलाड़ियों ने अपना वर्चस्व कायम रखते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया।पलिया के खिलाड़ियों ने पूम्से और क्योरगी (फाइट) में कुल 41 गोल्ड,14 सिल्वर,3 ब्रोंज़ सहित कुल 58 पदक जीते।इस प्रतियोगिता का शुभारंभ विशिष्ठ अतिथि भा ज पा जिलाध्यक्ष अरविंद गुप्ता ने किया तथा समापन समारोह में मुख्य अतिथि अजय मिश्रा टेनी,पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री ने सभी विजेताओं को मैडल पहनाकर सम्मानित किया।लखीमपुर ताइक्वांडो एसोसिएशन द्वारा आयोजित यह प्रतियोगिता अजय मिश्रा टेनी की माता जी स्मृति में प्रतिवर्ष आयोजित की जाती है।प्रतियोगिता के आयोजन को सफल बनाने में एसोसिएशन के अध्यक्ष अमित मिश्रा,सचिव प्रदीप कुमार,उपाध्यक्ष दिनेश कुमार,कल्पना झा,कोषाध्यक्ष विजय गुप्ता,रोहित अवस्थी, नब्बन खां, दर्शन लाल,भारत वर्मा,अनिता वर्मा आदि का विशेष योगदान रहा।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *