

।कृषकों को संबोधित करते हुए महाप्रबंधक गन्ना पुष्पेंद्र ढाका।
(ओमप्रकाश ‘सुमन’)
पलिया कलां (खीरी) खंभारखेड़ा (लखीमपुर )बजाज हिंदुस्थान शुगर लिमिटेड चीनी मिल खंभारखेड़ा द्वारा ग्राम बेडनापुर में शरदकालीन गन्ना बुवाई को प्रोत्साहित करने तथा किसानों को उन्नत कृषि तकनीकों की जानकारी देने के उद्देश्य से वृहद किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया।
गोष्ठी में गन्ना शोध परिषद, शाहजहांपुर के वैज्ञानिक/सहायक निदेशक डॉ. प्रवीण कुमार कपिल ने किसानों को वैज्ञानिक विधि से गन्ने की खेती करने, उत्पादन लागत कम करने तथा प्रति इकाई क्षेत्रफल में अधिक उत्पादन प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर महाप्रबंधक (गन्ना) पुष्पेंद्र ढाका, एजीएम (केन) राजेंद्र सिंह, संजीव कुमार, हॉर्टिकल्चर विभाग से मती वंदना वर्मा तथा ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक, खंभारखेड़ा सुरेश चौधरी सहित ब्लॉक इंचार्ज आनंद कुमार शुक्ला, गोविंद यादव, अशोक कुमार वर्मा एवं गन्ना विभाग के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। गोष्ठी में क्षेत्र के प्रमुख किसान सतनाम सिंह, स्वंबर वर्मा, बलदेव सिंह, इकबाल सिंह एवं हरदीप सिंह सहित अन्य प्रगतिशील किसानों ने भी सहभागिता की।
गोष्ठी के दौरान किसानों को शरदकालीन गन्ना बुवाई के लिए CoLk 14201, Co 0118, CoLk 16202, Co 21012 एवं Co 20016 जैसी उन्नत गन्ना प्रजातियों को अपनाने की सलाह दी गई। साथ ही, बेहतर उत्पादन के लिए चार फीट की दूरी पर ट्रेंच विधि से बुवाई करने तथा निर्धारित शरदकालीन बुवाई लक्ष्य को शत-प्रतिशत पूरा करने पर विशेष जोर दिया गया।
किसानों को गन्ने के साथ सरसों, मटर, मसूर एवं आलू जैसी फसलों की सहफसली खेती अपना कर आया बढ़ाने के लिए प्रेरित किया गया।
