(ओमप्रकाश ‘सुमन’)

पलिया कलां ( खीरी) आज दिनांक 14.10.2026 को मिशन शक्ति अभियान फेज-6.0 के अंतर्गत थाना सम्पूर्णानगर पुलिस द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं, बालिकाओं एवं बालकों को महिला सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन एवं बाल संरक्षण के प्रति जागरूक करते हुए 1090, 181, 112, 1098 एवं 1930 सहित विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। साथ ही मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना एवं राष्ट्रीय पोषण मिशन सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के संबंध में जानकारी प्रदान की गई। बालिकाओं को गुड टच-बैड टच के प्रति जागरूक करते हुए उपस्थित लोगों की समस्याओं को सुनकर आवश्यक जानकारी एवं मार्गदर्शन प्रदान किया गया। खीरी पुलिस महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तीकरण हेतु प्रतिबद्ध है।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *