(ओमप्रकाश ‘सुमन’)।

पलिया कलां (खीरी) श्री रामलीला का वैदिक विधि विधान से नगर भ्रमण कर ध्वज पूजन कर हुआ शुभांरभ रामलीला की शुरुआत श्री राम लीला कमेटी के संयोजन में बैण्ड बजा के साथ नगर भ्रमण कर हनुमान जी की अगुवाई मे ध्वजपूजन कराकर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कराई गई।इस अवसर पर श्री रामलीला कमेटी के अध्यक्ष चौधरी तेजपाल सिंह मंत्री प्रेम प्रकाश पाण्डेय,और कोषाध्यक्ष रमेश गुप्ता, राजा भैया राजेश भारतीय ने अपने अथक प्रयास से राम श्री रामलीला को सुंदर और प्रेरक बनाने का प्रयास करते हुए लोगों से अपील की कि कोई भी व्यक्ति मेला के मंचन में या मेला के प्रस्तुतीकरण में किसी भी प्रकार का अस्त्र-शस्त्र लेकर नहीं आएगा न नशा पीकर आएगा।
विद्वान आचार्य पंडित वेद प्रकाश मिश्रा “व्यास जी”के निर्देशन में वैदिक मंत्रोच्चार द्वारा विधि विधान से आचार्य दीपक शास्त्री व उनकी पुरोहित टीम ने पूजन संपन्न कराया गया।
अयोध्या की मशहूर रामलीला मंडली स्वामी करुणासिंधु आदर्श रामलीला मंडली अयोध्या जी द्वारा रामलीला का मंचन स्वामी सर्वेश्वर नन्द जी के निर्देशन में कराया जा रहा है रविवार नव रात्रि के प्रथम दिवस, श्री राम मंदिर से हनुमान जी की अगुवाई में हनुमान जी द्वारा ध्वज पूजन करा रामलीला का शुभारंभ किया गया। इस दौरान प्रमुख रूप से राजेश कुमार भारतीय, राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, परमेश्वर दयाल गुप्ता,चन्द्र शेखर,विशाल अवस्थी,हाथों में ध्वज लिए ज्योतिर्विद संस्कृत विद्यालय के‌ दर्जनो छात्र, बलदेव वैदिक इंटर कॉलेज के एन एस एस के छात्र,सुन्दर कांड मंडल के उमाशंकर मिश्र, राकेश मिश्र, नगर के व्यापारी विनय गर्ग,पत्रकार विश्वकांत त्रिपाठी, मनीष कुमार सिंह,रवीगुप्ता,ओमप्रकाश सुमन, नवीन अग्रवाल राजीव गुप्ता ठाकुर महेंद्रसिंह, कृष्ण कुमार गोपी, पंडित राम बचन तिवारी, कामरेड कमलेश राय,सुमित कुमार, उदयवीर सिंह ‌ राकेश मिश्रा विजय गुप्ता सहित सैकड़ों राम भक्त, दर्शक तथा मेल कमेटी के लोग आरती में मौजूद रहे। रात्रि कालीन मंचन में नारद मोह व दशानन रावण जन्म काआज मंचन कराया जायेगा।
Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed