पलिया कलां (खीरी) रामलीला बालिका इंटर कॉलेज में कार्यरत जय गोविंद वर्मा की पुत्री श्रीमती उमा के निधन पर विद्यालय की शिक्षिकाओं प्रधानाचार्य एवं छात्राओं ने अश्रुपूरित श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा हम सभी मर्माहत हैं इस समाचार से, एक वज्रपात की तरह दुखद समाचार मिला। कभी नहीं भूल पाएंगे तुम्हें। इतनी जल्दी तुम छोड़ जाओगी हम सब को । ईश्वर दिवंगत आत्मा को शान्ति दे। प्रियजनों को धैर्य और सहन करने की शक्ति दे। नम आँखों से विदा उमा ।