
(ओमप्रकाश ‘सुमन’)
पलिया कलां (खीरी) लखीमपुर, सेवा संकल्प अभियान में सफाई कर्मियों को मिला स्वच्छता का संबल सेवा संकल्प अभियान के तहत प्रशासन ने स्वच्छता व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में कदम बढ़ाया। तहसील मितौली में डीएम अंजनी कुमार सिंह, सीडीओ योगानंद पाण्डेय ने पंचायती राज विभाग में कार्यरत सफाई कर्मियों को स्वच्छता किट वितरित की। स्वच्छता किट पाकर सफाई कर्मियों में उत्साह नजर आया। डीएम ने सफाई कर्मियों के कार्य की सराहना करते हुए कहा कि गांवों, सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने में सफाई कर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। स्वच्छता व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए सभी संबंधित कार्मिक पूरी जिम्मेदारी और समर्पण के साथ कार्य करें। साथ ही जिले की सभी तहसीलों में पंचायती राज विभाग में तैनात सफाई कर्मियों को स्वच्छता किट वितरित की गई। कार्यक्रम का सफल संयोजन डीपीआरओ विशाल सिंह ने किया।
