

(ओमप्रकाश ‘सुमन’)
पलिया कलां (खीरी)आज सेक्टर नंबर 4 खजुरिया के ग्राम गोविंद नगर में डॉ अजय कुमार अवस्थी द्वारा आयोजित PDA जन पंचायत तथा मुफ्त समाजवादी चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।
जिसमें मुख्य रूप से विधानसभा अध्यक्ष फुरकान अंसारी सेक्टर प्रभारी संजय मौर्य धीरेंद्र त्रिपाठी जिला उपाध्यक्ष गुरप्रीत सिंह नन्नर पूर्व प्रधान लल्लन गौड़ विधानसभा उपाध्यक्ष आजम खान संतोष कुमार निषाद नगर अध्यक्ष संपूर्ण नगर निशि मेहता विधानसभा उपाध्यक्ष शिबू खान विधानसभा सचिव सरफराज अंसारी आदि मौजूद रहे।
डाक्टर अजय कुमार अवस्थी, गुड्डी सेवा अस्पताल पलिया एवं समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ कार्य कर्ता ने 350 से अधिक हर उम्र के मरीज देखे ,जिसमें बच्चे ज्यादा थे,सभी को मुफ्त जांच की गई एवं पांच से दस दिन की मुफ्त दवायें भी दीं गईं ।डाक्टर अजय कुमार अवस्थी के साथ-साथ अनुज कुमार, गोपाल वर्मा,सुभाष राजपूत, अजय कश्यप, आदि सहयोगी रहे,।
शिविर के आयोजन में JeevSathi Health Mission एवं Sinux India Foundation की टीम के साथ शिविर संयोजक यश सक्सेना, विशाल कश्यप, अंकित एवं अभिषेक
🩺 शिविर की प्रमुख उपलब्धियाँ।
👥 350+ सामान्य मरीजों को स्वास्थ्य सेवा।
👁️ 32 मरीजों की नेत्र जाँच
👁️ 12 मरीज ऑपरेशन के लिए चिन्हित जिनके मुफ्त आपरेशन की व्यवस्था की गई।💊 निःशुल्क दवा वितरण
🩺 निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच एवं चिकित्सकीय परामर्श👶 बच्चों के स्वास्थ्य की विशेष जाँच।
👴 वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष सुविधा आमिर खान की खास रिपोर्ट।
