(ओमप्रकाश ‘सुमन’)

पलिया कलां (खीरी) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक खीरी, ख्याति गर्ग द्वारा अवैध मादक पदार्थो के परिवहन, बिक्री व खरीद फरोख्त की रोकथाम हेतु अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) के सन्निकट पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी पलिया के कुशल मार्गदर्शन तथा प्रभारी निरीक्षक शिवाजी दुबे के नेतृत्व में थाना पलिया की पुलिस टीम द्वारा 02 अभियुक्तों 1.कुनाल गुप्ता पुत्र विशाल गुप्ता 2.अनुराग कश्यप पुत्र रामगोपाल को अवैध मादक पदार्थ कुल 186.57 ग्राम ब्राउन शुगर (स्मैक) के साथ पलिया से दिनांक 20.09.2026 को पलिया दुधवा रोड स्व0 कर्नल अर्जुन सिंह स्मृति द्वार से पहले पुलिया के पास बांउड्री गेट के सामने से गिरफ्तार किया गया । उपरोक्त गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगणो के विरुद्ध बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 286/2026 अन्तर्गत धारा 8/21एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही हेतु सम्बन्धित न्यायालय भेजा गया । बरामदगी विवरण – अभियुक्तगण-
1. कुनाल गुप्ता पुत्र विशाल गुप्ता निवासी मो0 किसान 1 कस्बा व थाना पलिया जनपद खीरी उम्र करीब 25 वर्ष ।
अभियुक्त के कब्जे से 93.88 ग्राम ब्राउनशुगर(स्मैक) बरामद ।2. अनुराग कश्यप पुत्र रामगोपाल निवासी मो0 रंगरेजान 2 कस्बा व थाना पलिया जनपद खीरी उम्र करीब 22 वर्ष ।
अभियुक्त के कब्जे से 92.69 ग्राम ब्राउनशुगर(स्मैक) बरामद ।
जिसकी कीमत अंतर्राष्ट्रीय मार्केट में लगभग 40 लाख रुपये है ।आपराधिक इतिहास –
अनुराग कश्यप पुत्र रामगोपाल निवासी मो0 रंगरेजान 2 कस्बा व थाना पलिया जनपद खीरी उम्र करीब 22 वर्ष ।
1.मु0अ0सं0 027/2025 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट थाना पलिया जिला खीरी ।2.मु0अ0सं0 041/2025 धारा 2(B)(ii)/3 उ0प्र0 गिरोहबन्द समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम थाना पलिया जिला खीरी ।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-
म0उ0नि0 निशा शुक्ला थाना पलिया जनपद खीरी ।हे0का0 जयप्रकाश थाना पलिया जनपद खीरी ।का0 अतुल त्रिपाठी थाना पलिया जनपद खीरी ।का0 शनि यादव थाना पलिया जनपद खीरी ।का0 रोहित भडाना थाना पलिया जनपद खीरी ।का0 रामभूल थाना पलिया जनपद खीरी ।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed