पलिया कलां (खीरी )बजाज हिंदुस्थान शुगर लिमिटेड चीनी मिल में भगवान विश्वकर्मा का पूजन अर्चन वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ किया गया। इसके उपरांत प्रसाद वितरण किया गया।
संपूर्ण सृष्टि के निर्माण कर्ता भगवान विश्वकर्मा की पूजा बजाज हिंदुस्थान शुगर लिमिटेड के वर्कशॉप में परंपरागत रूप से विधि विधान पूर्वक की गई ।मंदिर के पुजारी रामेद्र मिश्र ने भगवान विश्वकर्मा सहित अन्य देवी- देवताओं का पवित्र मंत्रों से आवाहन कर पूजा -अर्चन किया और छोटी-बड़ी सभी मशीनों की चीनी मिल के प्रधान प्रबंधक इंजीनियरिंग विकास मलिक ने पूजा की। इस अवसर पर हवन में मिल के यूनिट हेड ओ पी चौहान, राजीव तोमर ,मनोज मिश्रा, सतीश श्रीवास्तव, तनवीर अहमद, सहित कर्मचारी संगठन पदाधिकारियों ने यज्ञ कुंड में आहुति डाली तत्पश्चात प्रसाद वितरण किया गया।